लाइव न्यूज़ :

पंजाब : मादक पदार्थ मामले में 10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त मोहाली की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पंजाब में मादक पदार्थ से संबंधित धनशोधन के मामले में मुख्य आरोपी जगदीश सिंह उर्फ भोला से जुड़ी 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है।

संपत्तियों में अचल संपत्ति, भारतीय और विदेशी मुद्राएं तथा सावधि जमा शामिल हैं जो इस मामले के चार अन्य आरोपियों राय बहादुर निरवाल, महेश गाबा, अनूप सिंह कहलों और वरिंदर सिंह राजा के नाम पर थे। ईडी ने बताया कि चारों आरोपी फरार हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा है कि अदालत ने जब्ती आदेश पारित करते हुए कहा कि आम जनता के लिए समाचार पत्र में प्रकाशन के बावजूद किसी भी वर्ग से संपत्ति की जब्ती के संबंध में कोई आपत्ति दर्ज नहीं करायी गयी।

जब्ती का आदेश करोड़ों रुपये के सिंथेटिक नशीले पदार्थों के रैकेट से संबंधित है, जिसका पंजाब में 2013-14 के दौरान पता चला था। पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद ईडी ने धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

इस मामले में पहलवान से पुलिसकर्मी और फिर ड्रग माफिया बने जगदीश सिंह उर्फ भोला को कथित सरगना माना जाता है। ईडी ने भोला को जनवरी 2014 में गिरफ्तार किया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है। ईडी इस मामले में अब तक 95 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू