लाइव न्यूज़ :

पंजाब : कोविड टीके की दोनों खुराक लिए लोगों को ही 15 जनवरी से बाजारों में प्रवेश की अनुमति होगी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 दिसंबर पंजाब में कोविड-19 का पूर्ण रूप से टीकाकरण कराए लोगों को ही 15 जनवरी से बाजार, मॉल, होटल और सिनेमा हॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने एक आदेश में यह जानकारी दी है।

सरकार ने निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, होटल, बार, रेस्तरां, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सिनेमा हॉल, जिम आदि को सिर्फ पूर्ण रूप से टीकाकरण कराए वयस्कों को ही प्रवेश की अनुमति देने का आदेश दिया है।

राज्य के गृह एवं न्याय विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, चंडीगढ़ में सभी सरकारी बोर्ड एवं निगम कार्यालयों में सिर्फ पूर्ण टीकाकरण कराए लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘...कोविड महामारी ने समुदाय के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है। वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को ध्यान में रखते हुए जिन लोगों ने पूर्ण टीकाकरण नहीं कराया है उन्हें कहीं अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो