लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कोरोना वायरस हॉटस्पॉट कहे जाने वाले इस जिले में 10 दिन से नहीं आया कोई मामला, बिना वेंटिलेटर के ठीक हुए 8 मरीज

By स्वाति सिंह | Updated: April 6, 2020 08:46 IST

पंजाब में अधिकारियों ने 422 व्यक्तियों का पता लगाया है जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था।   एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के कुल 432 लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया था और उनमें से 422 का पता लगा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभयावह कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पंजाब से अच्छी खबर आई है।नवांशहर में लगभग 10 दिनों से कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है

चंडीगढ़: देशभर में पांव पसार चुके भयावह कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पंजाब से अच्छी खबर आई है। दरअसल, राज्य में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट नवांशहर में लगभग 10 दिनों से कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। मालूम हो कि इस जिले को आधिकारिक तौर पर शहीद भगत सिंह नगर के रूप में जाना जाता है। 

राज्य में कुल 69 कोरोना के मामलों में से 19 मामले नवांशहर में दर्ज किए गए हैं। जबकि अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही आठ लोगों के ठीक होने की खबर है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अन्य कोरोना मरीज भी बिना किसी वेंटिलेटर की मदद के अच्छी तरफ से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। जर्मनी और इटली से लौटे गुरुद्वारे के एक दारोगा की मौत के बाद जिले को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद ही सभी 18 पॉजिटिव मामलों का पता लगाया गया था।

बता दें कि रविवार (6 अप्रैल)  को पंजाब में कोरोना वायरस से दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा सात पर पहुंच गया। मृतकों में से एक लुधियाना की रहने वाली थी और एक पठानकोट की निवासी थी। लुधियाना के सिविल सर्जन राजेश कुमार ने फोन पर बताया कि वहां एक निजी अस्पताल में 69 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। कोरोना वायरस से 75 वर्षीय जिस दूसरी महिला की मौत हुई वह पठानकोट की रहने वाली थी। 

अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के एक अस्पताल में उसकी मौत हुई। अमृतसर की सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल ने कहा कि महिला को तीन अप्रैल को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच पंजाब में तीन और व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 68 हो गई है।

पंजाब के चार सौ से ज्यादा लोगों ने तबलीगी जमात कार्यक्रम में लिया था भाग 

पंजाब में अधिकारियों ने 422 व्यक्तियों का पता लगाया है जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था।   एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के कुल 432 लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया था और उनमें से 422 का पता लगा लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोगों का पता लगाया गया है, उनमें से 350 पंजाब में हैं और उनके नमूने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए एकत्र किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है जबकि 117 के नमूनों के नतीजे नकारात्मक पाए गए हैं तथा 227 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब में कोरोनापंजाबकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं