लाइव न्यूज़ :

पंजाब: नवजोत सिद्धू ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में अपने घर पर काला झंडा लगाया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 मई कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को पटियाला में अपने घर पर काला झंडा लगाया।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘विरोध में काला झंडा लगाया। हर पंजाबी को किसानों का समर्थन करना चाहिए।’’

सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक छोटा वीडियो क्लिप डाला है जिसमें उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू साथ में दिख रही हैं। सिद्धू ने कहा कि यह झंडा कृषि कानूनों के विरोध का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब तीनों कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है जो पूरी तरह किसानों को बर्बाद कर देंगे।

किसान संगठनों ने तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के छह महीने पूरे होने के मौके पर 26 मई को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर