पंजाब: नवजोत सिद्धू ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में अपने घर पर काला झंडा लगाया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:52 IST2021-05-25T16:52:42+5:302021-05-25T16:52:42+5:30

Punjab: Navjot Sidhu put black flag on his house in support of protesting farmers | पंजाब: नवजोत सिद्धू ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में अपने घर पर काला झंडा लगाया

पंजाब: नवजोत सिद्धू ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में अपने घर पर काला झंडा लगाया

चंडीगढ़, 25 मई कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को पटियाला में अपने घर पर काला झंडा लगाया।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘विरोध में काला झंडा लगाया। हर पंजाबी को किसानों का समर्थन करना चाहिए।’’

सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक छोटा वीडियो क्लिप डाला है जिसमें उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू साथ में दिख रही हैं। सिद्धू ने कहा कि यह झंडा कृषि कानूनों के विरोध का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब तीनों कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है जो पूरी तरह किसानों को बर्बाद कर देंगे।

किसान संगठनों ने तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के छह महीने पूरे होने के मौके पर 26 मई को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab: Navjot Sidhu put black flag on his house in support of protesting farmers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे