Punjab Municipal Corporation Election: 5 नगर निगम और 44 नगर पालिका में मतदान जारी?, 3,809 मतदान केंद्र पर 37.32 लाख मतदाता डाल रहे वोट, दोपहर 1 बजे तक 22 प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 13:22 IST2024-12-21T13:21:27+5:302024-12-21T13:22:18+5:30

Punjab Municipal Corporation Election LIVE: अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के अलावा 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

Punjab Municipal Corporation Election LIVE  Nikay Chunav  22 percent till 1 pm Voting 5 nigam 44 municipalities 37-32 lakh voters casting votes 3809 polling stations | Punjab Municipal Corporation Election: 5 नगर निगम और 44 नगर पालिका में मतदान जारी?, 3,809 मतदान केंद्र पर 37.32 लाख मतदाता डाल रहे वोट, दोपहर 1 बजे तक 22 प्रतिशत

file photo

Highlightsनगर निकाय चुनाव के लिए कुल 3,336 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनावों के लिए कुल 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी की लोकप्रियता का पता चलेगा।

Punjab Municipal Corporation Election LIVE: पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए शनिवार को दोपहर 1 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही मतगणना होगी। पंजाब में पांच नगर निगमों - अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के अलावा 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 3,336 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों के लिए कुल 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर निकाय चुनावों में 17.75 लाख महिलाओं सहित कुल 37.32 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नगर निकाय चुनाव को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नवंबर में हुए चार विधानसभा उपचुनावों में से तीन में जीत हासिल करने के बाद नगर निगम चुनावों में भी अपनी जीत का क्रम जारी रखना चाहेगी। इन चुनावों के जरिए शहरी मतदाताओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी की लोकप्रियता का पता चलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए और प्रचार किया। ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अमन अरोड़ा की भी यह पहली परीक्षा होगी। इन चुनावों में कांग्रेस का भी बहुत कुछ दांव पर लगा है। कांग्रेस को अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला नगर निगमों में बहुमत मिला था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। 

Web Title: Punjab Municipal Corporation Election LIVE  Nikay Chunav  22 percent till 1 pm Voting 5 nigam 44 municipalities 37-32 lakh voters casting votes 3809 polling stations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे