लाइव न्यूज़ :

पंजाब के सांसद मालगाड़ियों को स्थगित किए जाने पर रेल मंत्री से मिलेंगे

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार नवंबर मालगाड़ी सेवा स्थगित करने को लेकर पंजाब कांग्रेस के सांसद बृहस्पतिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलेंगे। मालगाड़ियों की सेवा स्थगित करने से राज्य में बिजली संकट आ गया है और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने बुधवार को बताया कि वह और सांसद प्रणीत कौर, जसबीर सिंह गिल, संतोख चौधरी, मोहम्मद सादिक, मनीष तिवारी और गुरजीत सिंह औजला गोयल से मिलेंगे।

सिंह ने बताया कि कांग्रेस सांसदों की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शनिवार को मुलाकात का कार्यक्रम है।

फतेहगढ़ साहिब से सांसद ने कहा कि सांसद रेलवे द्वारा राज्य में मालगाड़ियों को नहीं चलाने का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कोयला, उर्वरक और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

कांग्रेस सांसद राज्य से संबंधित विभिन्न अहम मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करने के लिए बीते कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

सिंह ने कहा कि मालगाड़ियों की सेवा स्थगित करने से ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

सरकारी बिजली कंपनी ने कहा है कि मांग और आपूर्ति में अंतर आने की वजह से वह बिजली कटौती करेगी।

सिंह के मुताबिक, कृषि क्षेत्र में यूरिया और डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) की भारी कमी है। राज्य उद्योग के करीब 15000 कंटेनर फंस गए हैं और टाट के बोरों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है जिससे बाजार में पहुंची धान की फसल को उठाने पर असर पड़ेगा।

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, " रेलवे देश की जीवनरेखा है और हम चाहते हैं कि इसका संचालन शुरू हो।"

विवादित कृषि कानूनों को लेकर किसान रेल की पटरियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से रेलवे ने मालगाड़ी सेवा स्थगित कर दी है।

इससे पहले प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा था कि वे पांच नवंबर तक मालगाड़ियों को आने-जाने की इजाजत देंगे।

अमर सिंह ने कहा कि सांसद शाह के साथ बैठक में राज्य को जीएसटी का बकाया जारी नहीं करने और ग्रामीण विकास कोष को रोके जाने का मुद्दा भी उठाएंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल