लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मंत्री ने केजरीवाल के आवास पर सुरक्षाकर्मियों से किया ‘दुर्व्यवहार’ : सिसोदिया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पंजाब के परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से ‘‘दुर्व्यवहार’’ किया।

उपमुख्यमंत्री ने पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के उस दावे की भी आलोचना की कि दिल्ली सरकार ने पंजाब की सरकारी बसों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) पर जाने की अनुमति नहीं दी जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे एवं पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा चलाई जा रही बसों को चलाए जाने की वह अनुमति देते हैं।

सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राजा वारिंग को यहां ऐसा नाटक करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बताना चाहिए कि कैसे पंजाब में बादल परिवार की बसों को अवैध रूप से चलने दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में बादल द्वारा संचालित 115 बसों को जब्त किया गया और उल्लंघन के आरोप में दिल्ली में उनके खिलाफ 230 चालान जारी किए गए। पिछले तीन दिनों में 75 बसों को जब्त किया गया है।

सिसोदिया ने कहा कि अदालत के आदेश के अनुसार अंतरराज्यीय बसों को अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों (आईएसबीटी) से आगे संचालित करने की अनुमति नहीं है और किसी भी बस को आईजीआई हवाई अड्डे तक जाने की अनुमति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है