लाइव न्यूज़ :

पजाबः शिअद व कांग्रेस के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

By भाषा | Updated: December 29, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसु और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्य के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

नकई पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रमुख संसदीय सचिव रह चुके हैं। वह दो बार मानसा से विधायक भी रहे हैं।

शेखावत ने इस अवसर पर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस पंजाब के स्मरण पहले खुशहाली के तौर पर होता था, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान होता था उसे आज ड्रग, रेत व शराब माफियाओं व आर्थिक बदहाली के लिए जाना जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन नेताओं के आने से भाजपा की ताकत निश्चित तौर पर बढ़ेगी। नया पंजाब बनाने का हमारा लक्ष्य है और इसमें इन नेताओं का आना सहायक होगा।’’

बलूनी ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक कार्यकर्ता लगातार भाजपा में रूचि ले रहे हैं और सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वहां हवा किस ओर बह रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?