लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मजीठिया ने गैंगस्टर का उपचार कराने की घटना की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:24 IST

Open in App

अमृतसर, 12 अगस्त अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक गैंगस्टर को कथित तौर पर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा चिकित्सा मुहैया कराने की घटना की जांच करने की बृहस्पतिवार को मांग की। उक्त नेता राज्य सरकार के दो मंत्रियों के करीबी हैं।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मजीठिया ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले अमृतसर के एक अस्पताल में गैंगस्टर राणा कंदोवालिया की हत्या करने के दौरान गैंगस्टर हैप्पी शाह घायल हो गया था। कंदोवालिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और तीन अगस्त को एक निजी अस्पताल में उसकी हत्या कर दी गई थी।

शाह, कथित तौर पर कंदोवालिया की हत्या में शामिल था और मृतक के एक साथी ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था।

मजीठिया ने सीसीटीवी फुटेज प्रदर्शित कर यह दिखाने की कोशिश की, कैसे कथित तौर पर कांग्रेस के तीन नेताओं ने बटाला के एक अस्पताल में शाह का उपचार कराने में उसकी मदद की। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने और उच्च न्यायालय या सीबीआई से जांच करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह