लाइव न्यूज़ :

पंजाब उपचुनाव: 'आप' को झटका, भगवंत मान की लोकसभा सीट रही संगरूर से अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार की बड़ी जीत

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2022 14:42 IST

पंजाब में इसी साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल कर सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देशिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने 'आप' के गुरमेल सिंह को हराया।'आप' उम्मीदवार की करीब 8 हजार वोटों के अंतर से हार, कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर रही।संगरूर लोकसभा सीट पर इससे पहले 2014 और 2019 में भगवंत मान जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

अमृतसर: पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। संगरूर लोकसभा सीट से शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने आप के गुरमेल सिंह को करीब 8 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया।

इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी, भाजपा के केवल ढिल्लों और अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआना क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

बता दें कि पंजाब में सत्तारूढ़ 'आप' के लिए इस उपचुनाव को अपना गढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था। जीत के बाद 77 साल के सिमरन जीत सिंह ने कहा, 'मेरी प्राथमिकता संगरूर की खराब आर्थिक स्थिति सहित कर्ज में डूबे किसानों की स्थिति का मुद्दा उठाना होगा। हम पंजाब सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।'

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इस लोकसभा सीट पर 23 जून को मतदान हुआ था। इसमें बेहद कम 45.30 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

भगवंत मान 2014 और 2019 में संगरूर से रहे थे विजयी

संगरूर सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में 72.44 प्रतिशत और 2014 में 76.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा से भगवंत मान के इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था। मान अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इससे पहले 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में संगरूर सीट से जीत दर्ज की थी।

भगवंत मान ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखदेव सिंह ढींडसा को 2.11 लाख मतों के अंतर से हराकर संगरूर सीट जीती थी। मान ने फिर से संगरूर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस पार्टी के केवल ढिल्लों को हराकर 1.10 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया