पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 18:25 IST2021-03-25T18:25:36+5:302021-03-25T18:25:36+5:30

Punjab local bodies minister inaugurates many projects including health centers | पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

चंडीगढ़, 25 मार्च पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचा विकास को प्रोत्साहन देने के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से कई कैबिनेट मंत्रियों तथा विधायकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा ने 151 स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र भी जनता को समर्पित किए। इन केंद्रों के जरिये नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने अमृतसर में 93 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक जिला प्रशासन परिसर का भी उद्घाटन किया।

महिंद्रा ने पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से चार तहसील परिसरों की आधारशिला भी रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab local bodies minister inaugurates many projects including health centers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे