लाइव न्यूज़ :

पंजाब कोविड संकट से निपटने में दिल्ली की मदद करने के लिए तैयार : अमरिंदर

By भाषा | Updated: November 21, 2020 16:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 नवंबर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब कोविड-19 के खतरे से निपटने में दिल्ली सरकार की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा ‘‘दिल्ली कड़ी लड़ाई लड़ रही है और जरूरत पड़ी तो हम मदद के लिए तैयार हैं। मैंने यह पहले भी कहा है।’’

सिंह ने राज्य में कोरोना वायरस संकट से निपटने में ‘‘उल्लेखनीय कार्य’’ करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित दूसरी लहर से निपटने के वास्ते स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह तैयार है।

सिंह ने कहा कि कोई नहीं जानता कि संक्रमण की दूसरी लहर पंजाब में कब आएगी लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा अन्य राज्यों का अनुभव बताता है कि यह करीब-करीब तय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे