लाइव न्यूज़ :

पंजाब : विधायक पद से खैरा का इस्तीफा मंजूर, भोलाथ सीट खाली

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने भोलाथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा का इस्तीफा मंगलवार को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही यह विधानसभा सीट अब खाली हो गई है।

खैरा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और 2017 में कपूरथला की भोलाथ विधानसभा सीट से चुने गए थे।

वर्ष 2018 में पंजाब विधानसभा के विपक्ष के नेता पद से उन्हें बेवजह हटा दिए जाने के बाद, उन्होंने आप के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और जनवरी 2019 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने अपनी खुद की पार्टी ‘पंजाबी एकता पार्टी’ बनाई और बठिंडा सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गये थे। खैरा फिर आप के बागी विधायकों जगदेव सिंह कमलू और पीरमल सिंह के साथ कांग्रेस में लौट गये थे।

उन्होंने तीन जून को कांग्रेस में शामिल होने से पहले विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। खैरा की कांग्रेस छोड़ने के करीब छह साल बाद घर वापसी हुई थी।

पंजाब विधानसभा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह सूचित किया जाता है कि खैरा के इस्तीफे के परिणामस्वरूप पंजाब विधानसभा में भोलाथ विधानसभा क्षेत्र की सीट 19 अक्टूबर से खाली हो गई है।

खैरा ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस में शामिल होने से पहले तीन जून को विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, अध्यक्ष ने मुझे अपना इस्तीफा उचित प्रारूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा था। मैंने आज व्यक्तिगत रूप से ऐसा किया। मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।’’

आप दल-बदल निरोधक कानून के तहत खैरा को विधायक के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं