लाइव न्यूज़ :

पंजाब जेल नियमावली : अधिक खतरे वाले कैदियों की सुरक्षा और रिहा कैदियों के पुनर्वास पर ध्यान

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मई पंजाब की जेलों के लिए नयी नियमावली बनाई गई है जिसमें अधिक खतरे वाले कैदियों की सुरक्षा के लिए नए मानक तय किए जा रहे हैं जबकि रिहा कैदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल कराने पर जोर दिया गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवर को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

बयान में कहा गया कि ‘पंजाब जेल नियमावली 2021’ के नए मसौदे में न केवल कैदियों की सुरक्षित हिरासत पर जोर दिया गया है बल्कि अन्य पहलुओं जैसे उनके कल्याण, सुधार और रिहा करने के बाद भी देखभाल पर भी गौर किया गया है जो मौजूदा समय में समान रूप से अहम बिंदु बनकर उभरे हैं।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कारावास अधिनियम 1894 के तहत ‘पंजाब जेल नियमावली-2021’ को मंजूरी दी गई जो पुरानी जेल नियमावली का स्थान लेगी।

मंत्रिमंडल ने रेखांकित किया कि पंजाब जेल नियमवाली 1996 समय के साथ पुरानी हो गई है और आधुनिकीकरण की मौजूदा स्थिति, जेल कंप्यूटारीकरण और प्रौद्योगिकी के मद्देनजर इसमें बदलाव आवश्यक हो गया है।

नयी नियमावली के मुताबिक अधिक खतरे वाले कैदियों जैसे माफिया सरगना, मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार, आतंकवादी और चरमपंथी को रखने के लिए जेल के भीतर जेल बनायी जा रही है जिसमें अधिक सुरक्षा होगी।

ऐसे कैदियों को रखने के स्थान पर वायरलेस सेट, अलार्म प्रणाली, समर्पित पावर बैक अप, वीडियो कांफ्रेंस, सीसीटीवी, एक्सरे जांच मशीन, बॉडी स्कैनर एवं अन्य आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक एवं सुरक्षा उपकरण होंगे।

अधिकारियों के मुताबिक पंजाब की 25 जेलों में 23,502 कैदी बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले