लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने बर्ड फ्लू की आशंका के बीच पोल्ट्री फार्म व वेटलैंड की निगरानी के लिए परामर्श जारी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जनवरी बर्ड फ्लू की आशंका के बीच पंजाब सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में किसी प्रवासी पक्षी और पोल्ट्री पक्षी की असामान्य मौत पर नजर रखें और उनके नमूनों को जांच के लिए भेजें।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पंजाब में अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है।

पंजाब के पुशपालन विभाग के निदेशक हरबिंदर सिंह कहलोन ने बताया कि पक्षियों की असामान्य मौत पर नजर रखने के लिए " व्यवसायिक पोल्ट्री फार्मों और बेकयार्ड पोल्ट्री फार्मों में निगरानी के लिए परामर्श जारी किया गया है।"

उन्होंने बताया कि विभाग के सभी 22 उपनिदेशकों को परामर्श भेजा गया है ताकि व्यवसायिक और बेकयार्ड पोल्ट्री फार्मों में क्षेत्र कर्मियों का नियमित दौरा हो।

अधिकारियों ने बताया कि पक्षियों की असामान्य रुप से मृत्यु का पता चलने पर नमूनों को जालंधर स्थित उत्तरी क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (आरडीडीएल) में भेजा जाए ताकि मौत के कारण का पता चल सके।

उन्होंने बताया कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने भी एक परामर्श जारी कर राज्य की झीलों एवं वेटलैंड (आर्द्रभूमि) में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।

हर साल तरन तारन के हरिके पट्टन में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। इसके अलावा गुरदासपुर, रूपनगर और नांगल में भी मेहमान पक्षी आते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि किसी प्रवासी पक्षी के मृत पाए जाने पर उसके नमूने लेने के लिए प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पोंग डैम झील अभयारण्य से मृत पक्षियों के लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू का एच5एन8 स्वरूप मिला है।

हरियाणा के पंचकूला जिले के 20 फार्मों में बीते कई दिनों में चार लाख से ज्यादा पोल्ट्री पक्षी मृत मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग