लाइव न्यूज़ :

पंजाब सुरक्षित हाथों में : रंधावा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जबरदस्त हमला बोलते हुये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को लोगों को आश्वस्त किया कि पंजाब सुरक्षित हाथों में हैं और कहा कि दहशत फैलाने की कोई जरूरत नहीं है।

रंधावा ने कुछ लोगों द्वारा अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए पंजाब की शांत और सुरक्षा को लेकर दिए जा रहे ''भय उत्पन्न करने वाले बयानों '' का कड़ा विरोध किया।

उन्होंने ऐसी बयानबाजी करने वालों को चेतावनी दी और कहा कि इनसे अनावश्यक रूप से लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना पैदा होगी ।

पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद पाकिस्तान से खतरे पर चिंता जताने वाले सभी लोगों को आश्वस्त करते हुए रंधावा ने कहा, ‘‘निश्चिंत रहिये, पंजाब सुरक्षित हाथों में है ।’’

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और गृह मंत्री अमित शाह के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुये उन्होंने पूछा कि राज्य संबंधी मसलों पर चर्चा करने के लिये ऐसी बैठकें पहले क्यों नहीं हुयी ।

कैप्टन ने कांग्रेस नेतृत्व पर अपमान करने का आरोप लगाते हुये 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने इससे पहले कहा था कि पंजाब में किसी भी तरह का कुशासन पाकिस्तान को राज्य और देश में परेशानी पैदा करने का मौका देगा । डोभाल के साथ उनकी मुलाकात में इसी बात चर्चा हुयी ।

पंजाब में पाकिस्तानी खतरे को कमतर आंकने वाले को आड़े हाथों लेते हुये कैप्टन ने कहा था कि ऐसे लोग भारत विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं ।

दूसरी ओर रंधावा ने कहा कि दहशत पैदा करने की जरूरत नहीं है।

रंधावा ने कहा, ‘‘आप इस तरह के खतरनाक शोर-शराबे से किसकी मदद कर रहे हैं या किसे फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं? चुनौती का सामना करना एक बात है और दहशत फैलाना दूसरी बात है।’’

कांग्रेस नेता ने रेखाकिंत किया, ‘‘अगर सचमुच में पंजाब में इस तरह का खतरा है तो इस गड़बड़ी का बीज निश्चित तौर पर एक सप्ताह में नहीं बल्कि बहुत पहले बोया गया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे