मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा, आप सरकार मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले दूसरे मंत्री

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 7, 2023 13:53 IST2023-01-07T13:29:08+5:302023-01-07T13:53:07+5:30

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। विपक्षी दल ऑडियो क्लिप को लेकर सरारी को बर्खास्त एवं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

Punjab Horticulture Minister Fauja Singh Sarari has resigned from the Cabine AAP sources | मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा, आप सरकार मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले दूसरे मंत्री

पंजाब मंत्री ने दिया इस्तीफा।

Highlightsआम आदमी पार्टी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार करने का फैसला किया है।डॉ. बलबीर सिंह या जगरांव की विधायक सरवजीत कौर माणूके को लिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि मंत्रिपरिषद में तीन पद रिक्त थे। 

चंडीगढ़ः पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आप सूत्र ने जानकारी दी। जबरन वसूली के एक मामले में नाम आने के महीनों बाद पंजाब के बागवानी मंत्री सरारी ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।  इस्तीफे के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार करने का फैसला किया है।

सरकार के सूत्रों का कहना है कि विस्तार आज दोपहर होगा और पंजाब के राज्यपाल से पहले ही समय मांगा जा चुका है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि सरारी की जगह किसे चुना जाएगा। संकेत हैं कि सरारी की जगह या तो पटियाला (ग्रामीण) के विधायक डॉ. बलबीर सिंह या जगरांव की विधायक सरवजीत कौर माणूके को लिया जाएगा।

कुछ महीने पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह कथित तौर पर ‘‘पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का’’ करते सुनाई देते हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने बताया कि सरारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में विपक्षी दल ऑडियो क्लिप को लेकर सरारी को बर्खास्त एवं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हालांकि सरारी ने अपने विरुद्ध लगे आरोपों को खारिज किया है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रिपरिषद में तीन पद रिक्त थे। सरारी के इस्तीफे के साथ ही रिक्तियां चार हो गई हैं। केवल नौ महीनों में सरारी आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले दूसरे मंत्री बन गए। इससे पहले डॉक्टर विजय सिंगला को कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

जुलाई में मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए सरारी को मंत्री के रूप में चुना गया था। सितंबर में एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें मंत्री को कथित तौर पर खाद्यान्न ट्रांसपोर्टरों को फंसाने के लिए जबरन वसूली की योजना पर चर्चा करते सुना गया था। ऑडियो क्लिप को उनके करीबी सहयोगी तरसेम लाल कपूर ने लीक किया था।

सरारी ने हमेशा कहा है कि ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ की गई है। समझा जाता है कि सराय ने आज सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले, उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नोटिस दिया गया था, जो आम आदमी पार्टी के राज्य प्रमुख भी हैं। सरारी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया था।

Web Title: Punjab Horticulture Minister Fauja Singh Sarari has resigned from the Cabine AAP sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे