लाइव न्यूज़ :

Punjab-Himachal By Election 2019 Results: पंजाब उपचुनाव: कैप्टन अमरिंदर का जादू बरकरार, कांग्रेस 3 और SAD 1 सीट पर जीती

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2019 20:55 IST

Punjab-Himachal By Election 2019 Result Live Update: प्रकाश इस वर्ष होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं जबकि शिअद के 13 और आम आदमी पार्टी के 19 विधायक हैं। बीजेपी और लोक इंसाफ पार्टी के दो-दो विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज (24 अक्टूबर) को की जा रही है।हिमाचल प्रदेश की दो विधान सीटों धर्मशाला और पच्छाद के लिए मतगणना जारी है।

पंजाब की चार विधानसभा फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां सीटों के उपचुनाव के तहत गुरुवार (24 अक्टूबर) मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश की दो सीटों धर्मशाला और पच्छाद के लिए वोटो की गिनती शुरू हुई। इन सभी सीटों के लिए सोमवार (21 अक्टूबर) को वोट डाले गए गए थे। पंजाब में कुल 66.50 फीसदी मतदान हुआ। यहां की आरक्षित सीट फगवाड़ा पर 55.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

कांग्रेस ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सचिव संदीप सिंह संधू दाखा से मैदान में उतारा है, जबकि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमिंदर आंवला को जलालाबाद से चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस ने पंजाब में इंदु बाला को मुकेरियां से और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा (सु) से उतारा।

 यहां जानें नतीजों से जुड़ी हर अपडेट्स...

-पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का जादू जनता में बरकार रहा और कांग्रेस ने चार में से तीन सीटों पर विजयी पताका फहराई। शिरोमणि अकाली दल के खाते में महज एक सीट आई।

-हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला और पच्छाद दोनों सीटें बीजेपी की खाते में गईं।

- हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने एक सीट जीत ली है और एक पर मतगणना जारी है, जिस पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, पंजाब की चार सीटों में से तीन पर कांग्रेस की बढ़त है। एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की बढ़त है।

- हिमाचल की धर्मशाला और पच्छाद सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। धर्मशाला में भाजपा के विशाल नैहरिया और पच्छाद में बीजेपी उम्मीदवार रीना कश्यप मतों से आगे हैं।

-भरतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

- भरतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी कांग्रेस और बीजेपी ने 1-1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

पंजाब की चार विधानसभा सीटों फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां पर मतगणना जारी है।

बता दें कि दाखा विधानसभा उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को उम्मीदवार बनाया  था। बता दें कि पंजाब में बीजेपी और आकली दल एक साथ चुनाव लड़ते हैं। प्रदेश की चार सीटों में से दाखा और जलालाबाद से शिअद चुनाव लड़ रहा है जबकि फगवाड़ा और मुकेरियां सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारे। बीजेपी ने इस बार फगवाड़ा से राजेश बाघा और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र से जंगी लाल महाजन उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। बीजेपी की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष बाघा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। वह 2011 से 2017 तक पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे और राज्य भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष थे। यह भी खबर थी कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सीट से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाना चाहते थे। 

बता दें कि प्रकाश इस वर्ष होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। कांग्रेस ने पूर्व आईएएस अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा से उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। जबकि मुकेरियां से बीजेपी ने जंगी लाल महाजन पर विश्वास जताया। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनावों में वह हार गए थे। 

उल्लेखनीय है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं जबकि शिअद के 13 और आम आदमी पार्टी के 19 विधायक हैं। बीजेपी और लोक इंसाफ पार्टी के दो-दो विधायक हैं। 

टॅग्स :उपचुनावपंजाबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल