लाइव न्यूज़ :

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, 'दवा घोटाला आरोप पर मजीठिया के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगा'

By भाषा | Updated: March 1, 2020 05:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद 100 प्रतिशत ऑनलाइन डाटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए, पीडीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मजीठिया ने आरोप लगाया था कि बूप्रेनॉर्फिन की पांच करोड़ गोलियां पीडीसीए से नदारद हैं जिनकी कीमत 200 करोड़ रुपये है।

चंडीगढ़ ,25 फरवरी (भाषा) पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि निजी नशामुक्ति केन्द्रों (पीडीएसी) से बूप्रेनॉर्फिन की गोलियां नदारद रहने के संबंध में उनके खिलाफ गलत आरोप लगाने को लेकर वह अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे।

दरअसल, मजीठिया ने बुधवार को पंजाब विधानसभा में सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी। मजीठिया ने आरोप लगाया था कि बूप्रेनॉर्फिन की पांच करोड़ गोलियां पीडीसीए से नदारद हैं जिनकी कीमत 200 करोड़ रुपये है। सिद्धू ने मजीठिया के आरोपों को ‘‘निराधार और गलत’’ बताया और कहा कि वह शिअद नेता के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि पीडीएसी दवा कंपनियों से सीधे दवाएं खरीदने के लिए अधिकृत हैं और इस प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को ही दवाओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड में अंतर का पता चला था।

इसके बाद 100 प्रतिशत ऑनलाइन डाटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए, पीडीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल को सभी पीडीएसी के ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया