लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस के 595 नए मामले आए, 11 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: February 27, 2021 22:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 फरवरी पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस के 595 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,81,597 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण से 11 और मृत्यु होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,825 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,436 है।

शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 के 628 मामले सामने आए थे।

पंजाब में दो सप्ताह से अधिक समय से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर में सबसे अधिक 75 नए मामले सामने आए, जबकि जालंधर में 70, पटियाला में 69 और लुधियाना में 62 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, 368 कोरोना वायरस रोगियों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,71,336 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि 14 गंभीर मरीज जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं जबकि 79 को ऑक्सीजन कृत्रिम रूप से दी जा रही है।

राज्य में अब तक कुल 49,82,773 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर