पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:18 IST2021-02-13T15:18:55+5:302021-02-13T15:18:55+5:30

Punjab-Haryana minimum temperature higher than normal | पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

चंडीगढ़, 13 फरवरी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.8, 9.8 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पठानकोट, आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.4, 12, 8.6, 9, 10 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.5, 10.4 और 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में तापमान क्रमश: 6.4, 12.6, 11.5 और 10.3 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक और भिवानी समेत कई जगहों पर शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab-Haryana minimum temperature higher than normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे