लाइव न्यूज़ :

पंजाब हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

By भाषा | Updated: January 5, 2021 13:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच जनवरी पंजाब एवं हरियाणा में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दोनों प्रदेशों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया ।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक है ।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना एवं पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 13 डिग्री, 12.2 डिग्री तथा 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

इसके अलावा पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट एवं गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.7 डिग्री, 12 डिग्री, 13.1 डिग्री, 13 डिग्री, 12.7 डिग्री एवं 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसी तरह हरियाणा के अम्बाला, हिसार एवं करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.3 डिग्री, 12.8 डिग्री एवं 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक है ।

प्रदेश के नारलौल, रोहतक भिवानी एवं सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.5 डिग्री, 14 डिग्री, 8.8 डिग्री एवं 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

पंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बारिश भी दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित