लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में BJP की हार के बाद पार्टी नेताओं की और बढ़ेगी परेशानी, यहां गांवों में घुसने से रोकेंगे किसान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2018 05:14 IST

राष्ट्रीय किसान महासंघ के प्रवक्ता अभिमन्यु कोहाड़ के मुताबिक बैठक में हरियाणा, पंजाब समेत कई अन्य राज्यों के किसान नेता शामिल थे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जहां किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई.

Open in App

भाजपा की पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद पार्टी नेताओं की परेशानियां और बढ़ने वाली हैं. किसानों की नाराजगी के चलते ही भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है. आने वाले लोकसभा चुनावों में किसान भाजपा सरकार के खिलाफ अब और आक्रामक हो रहे हैं. भाजपा को सबक सिखाने के मकसद से पंजाब-हरियाणा के किसानों की तरफ से नेताओं के गांवों में घुसने पर रोक लगाई जाएगी. यह फैसला राष्ट्रीय किसान महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया.

राष्ट्रीय किसान महासंघ के प्रवक्ता अभिमन्यु कोहाड़ के मुताबिक बैठक में हरियाणा, पंजाब समेत कई अन्य राज्यों के किसान नेता शामिल थे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जहां किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनावों से पहले जिस राजनीतिक दल का नेता किसानों की मांगों को पूरा करने का लिखित वादा करेगा, सिर्फउसी को गांवों में घुसने दिया जाएगा. बैठक में तय किया गया कि किसानों की मांगों पर टालमटोल की नीति अपनाने वाले नेताओं के गांवों में घुसने पर पाबंदी रहेगी.

इस फैसले पर अमल के लिए सभी गांवों में 20 दिसंबर से किसानों को लामबंद किया जाएगा. इस फैसले के जरिये किसान संगठन केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे. किसानों की मांगें किसान संगठनों की मांग है कि किसान की न्यूनतम आय 18 हजार रु पए महीने तय कर दी जाए. सभी फसलों की खरीद यकीनी बनाने के लिए कानून बनाया जाए. सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाये और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाये.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाबहरियाणाकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया