लाइव न्यूज़ :

पंजाब, हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर पंजाब और हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें निस्वार्थ भाव से काम करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि अहमद के जाने से पैदा हुए शून्य को भरना मुश्किल है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया है, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मित्र अहमद पटेल जी के असामयिक निधन की सूचना से दुखी और स्तब्ध हूं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘वह समर्पित कार्यकर्ता और पार्टी के मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने पार्टी को कई बार मुश्किल समय से बाहर निकाला। उनके परिवार, मित्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति मेरी संवदेनाएं। हम आपको बहुत याद करेंगे।’’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पटेल को ‘‘निस्वार्थ नेता’’ बताते हुए कहा कि उनके निधन की सूचना से वह बहुत दुखी हैं और उन्होंने ‘‘करीबी और महत्वूपर्ण मित्र खो दिया है।’’

हरियाणा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा, ‘‘उनके जाने से कांग्रेस में पैदा हुए शून्य को भरना मुश्किल है।’’

पटेल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए हरियाणा कांग्रेस की प्रमुख कुमारी शैलजा ने कहा कि वह पार्टी के ‘स्तंभ’ थे।

कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीव सुरजेवाला ने भी पटेल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को हमेशा अपने परिवार की तरह समझा।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पटेल को सच्चा राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि उनके जाने से कांग्रेस पार्टी में पैदा हुए शून्य को भरना मुश्किल होगा। किस्मत ने उन्हें हमसे ऐसे वक्त में छीना है जब उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी।

वर्षों तक कांग्रेस के रणनीतिकार रहे 71 वर्षीय अहमद पटेल का बुधवार तड़के गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो