लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने घटाए तेल के दाम, पेट्रोल में 5, तो डीजल में की 10 रुपये की कटौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2021 15:24 IST

पंजाब सरकार ने तेल के दाम को घटाने का निर्णय लिया है। पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। तेल के नए दाम आज मध्य रात्रि के बाद लागू हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली पर केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया था उत्पाद शुल्कनवजोत सिंह सिद्धू ने की थी तेल के दाम को कम करने की अपील

दिवाली पर केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद पंजाब सरकार ने तेल के दाम में भी कटौती कर दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार ने तेल के दाम घटाने का निर्णय लिया है। पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। तेल के नए दाम आज मध्य रात्रि के बाद लागू हो जाएंगे।

आपको बता दें कि राज्य में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम को घटाने की चर्चा चल रही थी। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार से तेल की कीमतों में कटौती करने की अपील की थी। जब से केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया है तब राज्य सरकारों पर भी यह दवाब बना कि वे तेल में लगने वाले वैट को कम करें। इसी कड़ी में यूपी, हरियाणा में पेट्रोल-डीजल में 12-12 रुपये, हिमाचल में डीजल में 17 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। ऐसे में पड़ोसी राज्यों के इस निर्णय से पंजाब सरकार पर तेल दाम में वैट कम करने का दबाव बन रहा था। 

पंजाब में तेल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज ही राज्य में पेट्रोल 105.02 रुपये प्रति लीटर हो हुआ और डीजल 88.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 80.90 और पेट्रोल का दाम बढ़कर 94.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा है।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiपंजाबपेट्रोलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं