पंजाब के राज्यपाल ने गौ संरक्षण जागरूकता अभियान की शुरुआत की
By भाषा | Updated: October 2, 2021 23:53 IST2021-10-02T23:53:57+5:302021-10-02T23:53:57+5:30

पंजाब के राज्यपाल ने गौ संरक्षण जागरूकता अभियान की शुरुआत की
लुधियाना, दो अक्टूबर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गाय को ''पवित्र और भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग'' बताते हुए शनिवार को यहां गौ संरक्षण जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
राज्यपाल ने कहा, '' गाय हम सभी के लिए पवित्र है और यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।''
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण जागरूकता अभियान राज्य के सभी जिलों में प्रभावी रूप से चलाया जाएगा और लोगों को गौशाला से एक गाय लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।