लाइव न्यूज़ :

पंजाब के राज्यपाल ने दशहरा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दशहरा की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें हमें आदर्श और सदाचार से जीवन जीने का रास्ता दिखाता है।

अपने संदेश में, उन्होंने कहा कि त्योहार सांप्रदायिक बाधाओं को दूर करने और लोगों को भाईचारे, सौहार्द और सद्भावना के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में पुरोहित के हवाले से कहा गया, “हमारे देश में दशहरा मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें एक स्वस्थ और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए आदर्श और सदाचारी जीवन जीने का रास्ता दिखाती है।”

राज्यपाल ने लोगों से यह भी कहा कि उत्सव के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और इस वर्ष एक स्वच्छ और हरित दशहरा सुनिश्चित करना चाहिए।

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दशहरा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी।

यहां जारी एक संदेश में, खट्टर ने कहा कि दशहरा बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “यह त्योहार हम सभी के लिए सभी बुराइयों को त्यागने और सद्गुणों और अच्छाई के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा है।”

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड महामारी के बीच सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए इस पवित्र त्योहार को उल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कामना की कि यह त्योहार राज्य के लोगों के जीवन में शांति और समृद्धि लाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग