लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार का बड़ा ऐलान, आज से महिलाओं के लिये सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:05 IST

महिलाएं पंजाब रोडवेज परिवहन निगम (पीआरटीसी), पंजाब रोडवेज बसेज (पीयूएनबीयूएस) और स्थानीय निकाय विभाग द्वारा संचालित सिटी बस सेवा समेत सरकार द्वारा संचालित बसों में इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में रहने वाली करीब 1,31,03,873 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।सरकार द्वारा संचालित एसी, वोल्वो और एचवीएसी (हीटिंग, वेंलिटेशन एंड एयरकंडिशनिंग) बसों में इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता।

चंडीगढ़: पंजाब में महिलाएं बृहस्पतिवार से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित योजना को मंजूरी दे दी गई।

इस योजना से राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं/लड़कियों को लाभ मिलेगा। 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की कुल आबादी 2.77 करोड़ है, जिनमें 1,46,39,465 पुरुष और 1,31,03,873 महिलाएं हैं।

महिलाएं पंजाब रोडवेज परिवहन निगम (पीआरटीसी), पंजाब रोडवेज बसेज (पीयूएनबीयूएस) और स्थानीय निकाय विभाग द्वारा संचालित सिटी बस सेवा समेत सरकार द्वारा संचालित बसों में इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

हालांकि सरकार द्वारा संचालित एसी, वोल्वो और एचवीएसी (हीटिंग, वेंलिटेशन एंड एयरकंडिशनिंग) बसों में इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिये पंजाब का निवासी साबित करने संबंधित आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज स्वीकार्य है। 

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया