लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने तीसरा सैनिक स्कूल मंजूर करने को लेकर रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जून पंजाब सरकार ने केंद्र से राज्य के लिए तीसरे सैनिक स्कूल को बठिंडा जिले में मंजूरी देने का आग्रह किया है।

पहला सैनिक स्कूल कपूरथला में है और दूसरा गुरदासपुर में बनना है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा कि राज्य सरकार रक्षा मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही तीसरे सैनिक स्कूल के लिए सहमतिपत्र (एमओए) पर हस्ताक्षर करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में दूसरे सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए गुरदासपुर के दल्ला गोरियन में 40 एकड़ जमीन पहले ही आवंटित कर चुकी है और एमओए पर हस्ताक्षर करके रक्षा मंत्रालय में भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग को जमा कर दिया गया है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह उनकी राय में पंजाबी युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

राज्य के तीन प्राकृतिक भौगोलिक संभागों मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्रों में से प्रत्येक में कम से कम एक सैनिक स्कूल की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह महसूस किया गया कि बठिंडा में एक तीसरा सैनिक स्कूल इस आवश्यकता को उपयुक्त रूप से पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल प्रतिष्ठित संस्थान हैं जिन्होंने देश भर में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में लगातार उच्चतम मानकों को बनाए रखा है।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘कई सालों से इन स्कूलों ने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार किया है और सशस्त्र बलों में कई प्रमुख पदों पर आज इन स्कूलों के पूर्व छात्र तैनात हैं।’’

सैनिक स्कूल, कपूरथला वर्तमान में पंजाब का एकमात्र सैनिक स्कूल है जिसकी स्थापना 1961 में हुई थी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं ने हमेशा सशस्त्र बलों में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए एक अनुकरणीय उत्साह प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अतिरिक्त सैनिक स्कूल स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो