लाइव न्यूज़ :

ऊधम सिंह की पिस्तौल और डायरी वापस लाने के मामले पर विदेश मंत्रालय से बात करेगी पंजाब सरकार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:35 IST

Open in App

संगरूर, 31 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ब्रिटेन से क्रांतिकारी ऊधम सिंह की पिस्तौल और डायरी वापस लाने के मामले पर जल्द ही विदेश मंत्रालय से बात करेगी। सिंह को जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिये माइकल ओ डायर की हत्या के मामले में फांसी दे दी गई थी।

ऊधम सिंह के 82वें शहादत दिवस पर यहां राज्य स्तरीय समारोह से इतर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद की अस्थियां 40 साल बाद भारत को लौटाई गईं, वो भी काफी मेहनत के बाद।

उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह ने ब्रिटिश भारत में पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की जिस पिस्तौल से गोली मारकर हत्या की थी, वह स्कॉटलैंड में है। डायरी भी वहीं कहीं है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को शहीद ऊधम सिंह स्मारक लोगों को समर्पित किया। ऊधम सिंह को ओ'डायर की गोली मारकर हत्या करने के लिए 31 जुलाई 1940 को लंदन के पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई थी। ब्रिगेडियर-जनरल रेजिनाल्ड डायर ने अपने सैनिकों को 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में एकत्र हुए निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, जिसमें कम से कम 400 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक घायल हुए थे।

जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय ओ'डायर पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले को ब्रिटिश उच्चायोग के समक्ष उठाना चाहिए ताकि इन वस्तुओं को वापस लाया जा सके। सिंह ने कहा कि महान शहीद की इन बेशकीमती संपत्तियों को यहां के संग्रहालय में रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया