लाइव न्यूज़ :

संत कबीर के सम्मान में विश्वविद्यालय में पीठ की स्थापना करेगी पंजाब सरकार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 जून पंजाब सरकार ने अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में ‘भगत कबीर पीठ’ स्थापित करने तथा जालंधर में ‘भगत कबीर भवन’ के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा बृहस्पतिवार को की।

भगत कबीर जयंती के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ऋण माफी योजना के तहत जल्दी ही भूमिहीन कृषि मजदूरों को 560 करोड़ रुपये देगी। सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों के साथ डिजिटल माध्यम से संत कबीर को श्रद्धांजलि दी।

सिंह ने कहा कि संत कबीर के स्मृति में स्थापित की गई पीठ, कबीर के जीवन और दर्शन पर शोध करेगी। उन्होंने कहा कि भगत कबीर भवन का निर्माण 0.77 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा जिसमें से 13,000 वर्ग फुट क्षेत्र में एक सामुदायिक हॉल बनवाया जाएगा जिसमें 500 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपये में से तीन करोड़ रुपये निर्माण में खर्च होंगे और सात करोड़ उस जमीन की कीमत है जिस पर भवन बनाया जाएगा। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जालंधर से जुड़े मुख्यमंत्री ने लोगों से कबीर की शिक्षा का पालन करने का आह्वान किया।

सिंह ने कहा कि उनकी सरकार कबीर के दर्शन के अनुसार वंचितों के लिए कल्याण की अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि इनमें स्मार्ट राशन कार्ड योजना, आशीर्वाद योजना, शगुन योजना और वृद्ध तथा विधवा पेंशन योजना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा