लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार मादक पदार्थ की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करेगी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 18:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 अप्रैल पंजाब सरकार ने मादक पदार्थ की बरामदगी में मदद करने वाली सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि इससे लोगों को तस्करों पर लगाम लगाने के सरकारी प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)दिनकर गुप्ता ने कहा की यह नीति सरकारी कर्मचारियों, मुखबिरों और सूत्रों की सूचना देने में भूमिका को स्वीकार करती है जिसकी वजह से मादक पदार्थ की बरामदगी होती है और सफलतापूर्वक एडीएपीएस अधिनियम लागू करना संभव होता है।

आधिकारिक बयान में गुप्ता के हवाले से कहा गया है कि पुरस्कार की राशि का फैसला सफल जांच, अभियोजन, अवैध संपत्ति की जब्ती, एहतियाती हिरासत और अन्य मादक पदार्थ रोधी गतविधियों के आधार पर मामला-दर मामला किया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि सरकारी अधिकारी अधिकतम पुरस्कार राशि के 50 प्रतिशत के हकदार होंगे।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुरस्कार राशि पूरी तरह से अनुग्रह राशि होगी और इस पर अधिकार स्वरूप दावा नहीं किया जा सकता है और संबंधित प्राधिकार का फैसला अंतिम होगा।

उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि विशेष कार्यबल के डीजीपी स्वीकृत कर सकते हैं जबकि इससे अधिक पुरस्कार राशि स्वीकृत करने का अधिकार पुलिस महानिदेशक के पास होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos