लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार डेल्टा प्लस स्वरूप का प्रसार रोकने के लिए जोर-शोर से जांच अभियान चलाएगी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जून पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने कोविड-19 के बेहद संक्रामक स्वरूप डेल्टा प्लस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए जोर-शोर से जांच अभियान चलाने एवं संपर्कों का पता लगाने का निर्देश दिया। राज्य के लुधियाना एवं पटियाला जिलों से डेल्टा प्लस के दो मामलों का पता चला है।

डेल्टा प्लस स्वरूप में तेजी से संचरण, फेफड़ों के ऊतक में ज्यादा पकड़ एवं रोग प्रतिरोधक प्रणाली को कमजोर करने की क्षमता है।

मुख्य सचिव ने यहां कोविड-19 प्रतिक्रिया समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेडिकल शिक्षा एवं शोध विभाग तथा पंजाब स्वास्थ्य व्यवस्था निगम (पीएचएससी) पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन लगाने के प्रस्ताव पर गौर करेगा।

महामारी के संभावित तीसरे चरण से निपटने में राज्य के प्रयासों की समीक्षा करते हुए महाजन ने कहा कि संक्रमण के किसी भी संभावित लहर से निटपने के लिए मसौदा नीति तैयार की जा रही है। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

उन्होंने कहा कि आईसीएमआर ने सूखे स्वाब जांच को मंजूरी दे दी है और राज्य में एक हजार नमूनों पर परीक्षण के आधार पर इसकी जांच होगी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि ज्यादा संक्रमण दर वाले जिलों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अलावा जिले के महामारी विज्ञानियों से कहा गया है कि अपने संबंधित जिलों में ज्यादा संख्या वाले क्षेत्रों की पहचान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग