लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार पुलिस की आतंकवाद निरोधक क्षमता बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 दिसंबर सीमा पार से ड्रोन की मदद से हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के बीच, पंजाब सरकार ने अपने पुलिस बल की आतंकवाद निरोधक क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है।

राज्य सरकार ने अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए एक विशेष इकाई (एसपीवी) स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को पंजाब पुलिस विभाग के लिए कई बदलावों को मंजूरी दी, जिसके तहत एसपीवी ऑनलाइन खुफिया सूचना साझा मंच के विकास के अलावा वरिष्ठ पुलिस और सिविल अधिकारियों के एकीकृत संचार नेटवर्क की स्थापना पर काम करेगा।

मुख्यमंत्री एसपीवी के अध्यक्ष होंगे। कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री को एसपीवी को जल्द से जल्द स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की खातिर अधिकृत किया गया है।

पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और पहचान में प्रौद्योगिकी की बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञों और सलाहकारों को नियुक्त करने के लिए एसपीवी को छूट देने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता के अनुसार, एसपीवी हथियारों, हथियार लाइसेंस धारकों, हथियार डीलरों, वाहनों, संदिग्धों और पासपोर्ट के बारे में आंकड़ों का एक नेटवर्क स्थापित करने की दिशा में भी काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू