लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने दो किलोवाट तक बिजली कनेक्शन वाले लोगों के लंबित बिल माफ किये

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 सितंबर पंजाब सरकार ने दो किलोवाट तक बिजली कनेक्शन वाले लोगों के बिजली बिल बुधवार को माफ कर दिए। सरकार के इस कदम से सरकारी खजाने पर 1,200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया कि अपने बिलों का भुगतान नहीं करने के कारण जिन लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गये थे, उन्हें फिर से बहाल किया जायेगा।

चन्नी ने मीडिया से कहा, ‘‘हमने आज फैसला किया है कि जिन उपभोक्ताओं के पास दो किलोवाट तक लोड वाले कनेक्शन हैं, जो कुल उपभोक्ताओं का 80 प्रतिशत हैं, उनका बकाया माफ किया जाएगा और सरकार इसे वहन करेगी।’’

उन्होंने कहा कि गांवों और कस्बों का दौरा करने के बाद उन्हें पता चला कि लोगों की सबसे बड़ी शिकायत बिजली बिल को लेकर है। उन्होंने कहा कि बिल का भुगतान नहीं करने के कारण कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।

राज्य में 55,000 से एक लाख के बीच ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके बिजली के कनेक्शन बिल न चुकाने के कारण काट दिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 72 लाख उपभोक्ता हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 53 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका दो किलोवाट तक लोड है। उन्होंने कहा कि उनका अंतिम बिल तक का बकाया माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली वितरण कंपनी पीएसपीसीएल को उपभोक्ताओं के बकाये का भुगतान करेगी। चन्नी ने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर 1,200 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों