लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने दो किलोवाट तक बिजली कनेक्शन वाले लोगों के बिल माफ किये

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 सितंबर पंजाब सरकार ने दो किलोवाट तक बिजली कनेक्शन वाले लोगों के बिजली बिल बुधवार को माफ कर दिए। सरकार के इस कदम से सरकारी खजाने पर 1,200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया कि अपने बिलों का भुगतान नहीं करने के कारण जिन लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गये थे, उन्हें फिर से बहाल किया जायेगा।

चन्नी ने मीडिया से कहा, ‘‘हमने आज फैसला किया है कि जिन उपभोक्ताओं के पास दो किलोवाट तक लोड वाले कनेक्शन हैं, जो कुल उपभोक्ताओं का 80 प्रतिशत हैं, उनका बकाया माफ किया जाएगा और सरकार इसे वहन करेगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली कंपनी पीएसपीसीएल को उपभोक्ताओं के बकाये का भुगतान करेगी। चन्नी ने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर 1,200 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है