लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के करीब 10 हजार युवाओं का 41.48 करोड रुपये का कर्ज माफ किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 सितंबर पंजाब सरकार ने अनुसचित जाति (एससी) के 10,151 युवाओं का करीब 41.48 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है। राज्य सरकार में मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने रविवार को बताया कि सरकार ने यह फैसला कोविड-19 महामारी और विभिन्न परिस्थितियों की वजह से इन युवाओं द्वारा कर्ज वापसी में आ रही समस्या के मद्देनजर उठाया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में धर्मसोत को उद्धृत करते हुए कहा गया है, ‘‘ राज्य सरकार के जन हितैषी कदम से एससी समुदाय के युवाओं को बड़ी राहत मिली है।’’

पंजाब के समाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति विकास एवं वित्त निगम से स्वरोजगार के लिए कर्ज लेने वाले एससी समुदाय के सभी युवाओं का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है।

धर्मसोत ने बताया कि यह कर्ज निगम ने एससी और दिव्यांग युवाओं को कम ब्याज पर कर्ज दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य के ऐसे युवा स्वरोजगार हेतु लिए कर्ज का भुगतान कारोबार में असफलता, लाभार्थी की मौत होने, घर में कोई कमाने वाला नहीं होने और कोविड-19 की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से नहीं कर पा रहे थे।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन युवाओं को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कर्ज माफी का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले