लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार हिंदू ग्रंथों के लिए शोध केंद्र स्थापित करेगी:चन्नी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:40 IST

Open in App

फगवाड़ा (पंजाब), 28 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को हिंदू ग्रंथों रामायण, महाभारत और भगवद गीता पर शोध केंद्र स्थापित करने की घोषणा की और कहा कि वह संस्कृत सीखेंगे और महाभारत पर 'डॉक्टरेट' करेंगे।

यहां भगवान परशुराम तपोस्थल की आधारशिला रखने के बाद चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की तुलना कथित तौर पर महाभारत के धृतराष्ट्र से करते हुए कहा कि उनके 'पुत्र मोह' ने उनकी पार्टी को ''बर्बाद'' कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोध केंद्र तीन हिंदू ग्रंथों के संदेश को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि युगों से ये ग्रंथ पूरी मानवता के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं और शोध केंद्र इनके संदेश को सबसे आसान रूप में जनता तक पहुंचाने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।

चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एक सम्मानित शंकराचार्य को शामिल करने की कोशिश कर रही है।

चन्नी ने कहा, '' एक बुद्धिमान और विद्वान व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि मुझे अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए हर दिन भगवद गीता का एक श्लोक सीखना चाहिए। गीता के उपदेश अद्वितीय हैं। मेरी वर्तमान पीएचडी तीन महीने में पूरी हो जाएगी। फिर मैं संस्कृत सीखना शुरू कर दूंगा और महाभारत पर पीएचडी करूंगा।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आवारा पशुओं की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड को यह कार्य सौंपा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा