लाइव न्यूज़ :

ईसा मसीह की शिक्षाओं पर अध्ययन को एक ‘पीठ’ स्थापित करेगी पंजाब सरकार: चन्नी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:31 IST

Open in App

चमकौर साहिब, 25 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ईसा मसीह की शिक्षाओं और पवित्र बाइबल पर व्यापक अध्ययन एवं शोध के लिए एक ‘पीठ’ स्थापित करेगी।

चन्नी ने कहा कि यह ‘पीठ’ राज्य के किसी एक विश्वविद्यालय में स्थापित की जाएगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, चन्नी ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं। क्रिसमस के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चन्नी ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से इस पवित्र अवसर को एकसाथ मनाने का आग्रह किया।

चन्नी ने कहा कि क्रिसमस न केवल ईसाइयों के लिए बल्कि सभी धर्मों और आस्था के लोगों के लिए एक पवित्र अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने बहुत पहले शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया था, जो आज भी प्रासंगिक है।

चन्नी ने कहा कि क्रिसमस जैसे पवित्र अवसर सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ये धार्मिक त्योहार समाज को मानवता के कल्याण के लिए भी प्रेरित करते हैं।

‘वॉयस ऑफ पीस मिनिस्ट्री’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जो हमेशा समानता के सिद्धांत के लिए खड़ी रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे