लाइव न्यूज़ :

सफाई कर्मचारियों को नियमित करेगी पंजाब सरकार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जून पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न नगर निगमों में संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है।

सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की ऑनलाइन बैठक में कार्मिक विभाग को निर्देश दिया गया कि वह इन संविदा कर्मियों को नियमित करने संबंधी नए कानून के मसौदा प्रस्ताव पर तेजी से काम करे।

मंत्रिमंडल ने फैसला लिया कि नगर निगम अपनी जरुरतों के हिसाब से संविदा पर और सफाई कर्मचारियों और सीवर की सफाई करने वालों को नियुक्त कर सकते हैं।

लेकिन साथ ही मंत्रिमंडल से स्पष्ट किया कि आउट सोर्सिंग के तहत काम करने वाले या ठेकेदारों के माध्यम से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा।

कोविड पृथकवास केन्द्रों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लक्ष्य से लिए गए एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडल ने मेडिसिन, एनेस्थेसिया, टीबी (क्षयरोग) और सीने के डॉक्टरों को अनुमति दी है कि वे 58 साल की उम्र में अपने पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी 31 मार्च, 2022 तक अपनी सेवाएं देना जारी रख सकेंगे।

मंत्रिमंडल ने आवासीय एवं शहरी विकास विभाग की पूर्वानुमति के बगैर नगर निगम क्षेत्रों के बाहर बने भवनों के नियमन को भी मंजूरी दे दी है, लेकिन यह भवनों के लिए मौजूदा उप-नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान