लाइव न्यूज़ :

छात्रवृत्ति योजना के तहत निजी संस्थानों के 40 प्रतिशत बकाये का भुगतान करेगी पंजाब सरकार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जून पंजाब सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने 2017-18 से 2019-20 की अवधि के लिये अनुसूचित जाति के छात्रों के वास्ते मैट्रिक बाद छात्रवृत्ति योजना के तहत निजी शिक्षण संस्थानों के बकाए 200 करोड़ रुपये में से 40 प्रतिशत के भुगतान का फैसला किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की डिजिटल बैठक में यह फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री 60 प्रतिशत बकाया रकम का मुद्दा प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएंगे।

इसमें कहा गया कि मंत्रिमंडल ने मंत्रिसमूह (जीओएम) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए फैसला किया कि सरकार वर्ष 2021-22 में तीन समान त्रैमासिक किस्तों में निजी संस्थानों को इस बकाए का भुगतान करेगी।

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, सामाजिक न्याय, सहकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री साधु सिंह धरमसोत, उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी जीओएम का हिस्सा हैं और इसका गठन 14 जनवरी 2021 को योजना को लागू करने में आ रही दिक्कत का पता लगाने के लिये किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह