लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना के लिए नोडल अधिकारी, तकनीकी व्यक्ति नामित करें: केन्द्र

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून केंद्र ने पंजाब सरकार से राज्य में 41 चिकित्सा केन्द्रों में पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की समय पर स्थापना और संचालन के लिए एक नोडल अधिकारी और दो तकनीकी व्यक्तियों को नामित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है।

पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन को लिखे पत्र में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय के लिए एक राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी भी होना चाहिए।

मिश्रा ने कहा कि प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र पंजाब में 41 स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थापित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुरोधों के आधार पर, देश में पीएम-केयर्स निधि के तहत कुल 1,215 पीएसए संयंत्रों को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव ने 16 जून को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 महामारी के साथ हाल के अनुभव ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के महत्व को दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक नोडल अधिकारी और दो तकनीकी व्यक्तियों का नामांकन इन संयंत्रों के तेजी से संचालन में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह