लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला वैट कम कर कीमतों में कटौती करे पंजाब सरकार: हरसिमरत कौर

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:50 IST

Open in App

बठिंडा, 27 फरवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब में कांग्रेस नीत सरकार को ईंधन के दामों में कटौती करनी चाहिए।

शिरोमणि अकाली दल की नेता बादल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल में दामों में वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ईंधन के दामों में तुरंत कटौती की जानी चाहिए।

बादल ने कहा कि पंजाब सरकार को आगे आकर पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाला वैट कम कर के पेट्रोल और डीजल की कीमतें पांच रुपये प्रति लीटर कम कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि ऐसा करने की बजाय पंजाब कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में कटौती के लिए एक मार्च को विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

बादल ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार वास्तव में लोगों का कल्याण करना चाहती है तो उसे पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के लिए वैट कम करना चाहिए।

उन्होंने मीडिया ने कहा, “शर्म की बात है कि ऐसा करने की बजाय कांग्रेस फर्जी विरोध प्रदर्शन कर लोगों को मूर्ख बना रही है।”

कांग्रेस ने कहा है कि वह एक मार्च को पंजाब के राजभवन का घेराव करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो