लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार अंडमान की जेल में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्मारक का निर्माण करेगी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:20 IST

Open in App

संगरुर, 31 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी सरकार जल्द उन गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्मारक का निर्माण करेगी जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान अंडमान की सेलुलर जेल में अपने प्राणों की आहूति दी।

जिले के सुनाम में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के स्मारक के उद्घाटन को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि यह स्मारक उन भूमि पुत्रों को समर्पित होगा जिन्होंने ‘कालापानी’ की कड़ी यातना सही।

आधिकारिक बयान में अमरिंद सिंह के हवाले से कहा गया कि इतिहासकारों और शोधकर्ताओं द्वारा पहले ही ऐसे देशभक्तों की खासतौर पर पंजाब से जुड़े देशभक्तों की जनाकारी जुटाने के लिए अनुसंधान किया गया है।

पिछले कार्यकाल के दौरान अंडमान की सेलुलर जेल के दौरे को याद करते हुए सिंह ने कहा कि वह अचंभित थे कि वहां दीवारों पर दर्ज एक भी नाम से वह परिचित नहीं थे। उन्होंने बताया कि इन शहीदों ने पीछे अपनी कोई याद छोड़े बिना गुमनामी में बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनको वाजिब सम्मान दें और मातृभूमि के लिए दिए उनके बलिदान को मान्यता दें।’’

गौरतलब है कि सुनम शहर में बने उधम सिंह स्मारक में उनकी तांबे की आदमकद मूर्ति लगाई गई है। करीब 6.4 करोड़ रुपये से बने इस स्मारक में स्वतंत्रता सेनानी का अस्थि कलश और अन्य दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह