लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार गेहूं खरीद की ‘बाधाओं’ को दूर करे : शिअद

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को कहा कि पंजाब सरकार गेहूं खरीद की ‘बाधाओं’ को दूर करे, अन्यथा वह राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा।

शिअद नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि गेहूं की खरीद 10 दिन की देरी से शुरू हुई और राज्य सरकार द्वारा ‘तैयारियां नहीं किए जाने से’ इसमें और देरी हुई।

उन्होंने दावा किया कि गेहूं रखने के लिए बोरियों की ‘भारी कमी’ है, जिससे मंडियों में अनाज का ढेर लग गया है, जो पहले ही मजदूरों की कमी का सामना कर रहे हैं।

चंदूमाजरा ने आरोप लगाया कि किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए लंबे समय तक मंडियों में इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का किसानों के हितों के प्रति ‘संवेदनहीन’ रुख इंगित करता है कि उसका उन्हें प्रताड़ित करने के मामले में केंद्र सरकार से साठगांठ है।

चंदूमाजरा ने कहा, ‘‘ किसान तीन कृषि कानूनों की वजह से मुश्किल का सामना कर रहे हैं। उन्हें खराब मौसम और कोविड-19 महामारी का भी सामना करना पड़ रहा है। अब वे असंवेदनशील सरकार का शिकार हैं, जो गेहूं की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने में असफल हुई है।’’

शिअद नेता ने कहा, ‘‘अगर सरकार मंडियों में व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाती तो हम पूरे राज्य में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन करेंगे।’’

चंदूमाजरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मांग की कि वह बोरियों की कमी को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू पर कार्रवाई करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे