लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार महिला अधिकारी को ‘अनुचित संदेश’ देने वाले मंत्री पर रुख बताए : गुलाटी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 मई पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने सोमवार को धमकी दी कि अगर राज्य सरकार वर्ष 2018 में एक अधिकारी को ‘अनुचित संदेश’ भेजने के आरोपी मंत्री पर एक सप्ताह में अपने रुख से अवगत नहीं कराती तो वह भूख हड़ताल करेंगी।

गुलाटी ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव विनी महाजन को पत्र लिखकर महिला आईएएस अधिकारी को ‘अनुचित संदेश’ भेजने के आरोपी पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

भूख हड़ताल की धमकी देने वाली गुलाटी ने कहा कि अगर राज्य सरकार एक सप्ताह में जवाब नहीं देती तो वह अदालत या कांग्रेस नेतृत्व का रुख कर सकती हैं।

उन्होंने दावा किया कि कई आईएएस अधिकारियों द्वारा मामले की स्थिति के बारे में सवाल किए जाने और यहां तक कि मंत्री का पक्ष लेने का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने दो साल पुराना मामला हाथ में लिया है। उन्होंने कहा कि वह तो कभी मंत्री से मिली तक नहीं हैं।

गुलाटी ने कहा,‘‘ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के समूह ने मुझसे संपर्क किया और आरोप लगाया कि मैं इस मामले में न्याय नहीं कर रही हूं। वे मुझसे पूछते हैं कि मैंने मामले में क्या किया।’’

राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्य सचिव को भी मामले में जवाब के लिए लिखा था।

दो साल के बाद सरकार से रुख के बारे में पूछे जाने के समय पर गुलाटी ने कहा कि आयोग दस साल के बाद भी कार्रवाई करने को सशक्त है।

गुलाटी ने स्वीकार किया कि आयोग को शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आयोग पीड़ित महिला अधिकारी को भी उसका रुख जानने के लिए समन कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता