लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटायी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:57 IST

Open in App

(इंट्रो में शब्द विशेष को बदलते हुए रिपीट)

चंडीगढ़, सात नवंबर केंद्र द्वारा ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने के कुछ दिनों बाद पंजाब में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया है जिससे इनकी कीमतों में क्रमश: 10 रुपये प्रति लीटर और पांच रुपये प्रति लीटर तक की कमी होगी।

पेट्रोल और डीजल की नयी दरें आधी रात से लागू होंगी।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। चन्नी ने कहा, ‘‘हम आधी रात से पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर तक की कमी कर रहे हैं।’’

पंजाब में अभी पेट्रोल 106.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर है।

शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार से ईंधन पर कर कम करने की मांग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर