लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने लौह व इस्पात उद्योग बंद करके इसकी ऑक्सीजन के चिकित्सीय इस्तेमाल के आदेश दिए

By भाषा | Updated: April 24, 2021 23:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन की कमी की जानकारी दिए जाने के चलते पंजाब सरकार ने शनिवार को राज्य के लौह एवं इस्पात उद्योग को बंद करके इसकी ऑक्सीजन के चिकित्सीय इस्तेमाल के आदेश दिए।

पंजाब में लौह और इस्पात उद्योग की अधिकतर इकाइयां लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ में स्थित हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य और जिला स्तर पर तत्काल ऑक्सीजन निंयत्रण कक्ष बनाने के भी आदेश दिए हैं।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने लौह व इस्पात संयंत्रों में औद्योगिक संचालन को बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार अपने इस निर्णय से केंद्र सरकार को अवगत कराएगी।

अमृतसर में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से एक निजी अस्पताल में छह मरीजों की मौत के बाद सरकार ने यह कदम उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू