लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने स्कूलों में रोजाना कम से कम 10 हजार कोविड-19 जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: August 11, 2021 18:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अगस्त पंजाब सरकार ने बुधवार को आदेश दिया कि राज्य के स्कूलों में रोजाना कम से कम 10 हजार नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाए। सरकार का यह आदेश गत दो दिन में कम से कम 26 विद्यार्थियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है।

मंगलवार को लुधियाना के दो स्कूलों के 20 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जबकि बुधवार को होशियारपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के छह विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाए गए।

पंजाब सरकार ने दो अगस्त से स्कूलों को सभी कक्षाएं खोलने की अनुमति दी है।

यहां जारी बयान के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने निर्देश दिया कि राज्य के स्कूलों में कम से कम 10 हजार नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाए।

बयान के मुताबिक मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि पूर्ण रूप से टीकाकरण करा चुके कर्मचारियों को ही स्कूल आने की अनुमति दी जाए।

संबंधित विभागों को आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए महाजन ने कहा कि राज्य में रोजाना 40 हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य अवश्य पूरा किया जाए।

बयान के मुताबिक महाजन ने अन्य पड़ोसी राज्यों से जहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, वहां से लोगों की आवाजाही पर भी चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों से पहले संक्रमण दर पर वे करीबी नजर रखें क्योंकि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल